<< BACK
लंपी वायरस जो कि गौवंश के लिए इस समय जानलेवा बीमारी साबित हो रही है
लंपी वायरस जो कि गौवंश के लिए इस समय जानलेवा बीमारी साबित हो रही है इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मैं आप सभी गौ सेवकों को निवेदन करता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में आप अपनी ओर से जहां भी जो गौशाला आपके नजदीक हो वहां जाकर हरे चारे, तूड़ी और अन्य जरूरत को अपना गऊ माता के प्रति कर्तव्य समझ कर उनकी मदद को आगे आएं। आपके द्वारा की गई किसी भी प्रकार की सहायता चाहे आर्थिक रूप से या किसी भोजन या दवा के रूप में गौवंश के लिए नया जीवन साबित होगी। भारतीय संस्कृति की जीवित धरोहर को बचाने में पंजाब सरकार के सहयोगी बने।
धन्यवाद।